#15 कामुकता एवं अश्लील सामग्री

By द्वारा Heath Lambert

स्कॉट एवं जेस

 

अभी तक मैं जितने भी लोगों को जानता हूँ, उनमें सबसे अधिक दुःखी लोग यौन पाप से पीड़ित और अपराधी हैं। जब मैंने सेवकाई में प्रवेश किया, तो मुझे नहीं पता था कि मुझे पापमय यौन सम्बन्धों के कारण होने वाली क्षति से पीड़ित और दुःखी लोगों के साथ बैठकर अनगिनत घंटे बिताने पड़ेंगे। मैं जितनी दर्दनाक कहानियाँ जानता हूँ, उतनी न तो मैं कभी सुना सकता हूँ और न ही आप कभी सुनना चाहेंगे। परन्तु मैं आपको और आपकी शुद्धता की खोज में सहायता करने के लिए केवल एक कहानी साझा करना चाहता हूँ।

यौन पाप की सबसे दु: खद कहानियों में से एक, जिसे मैं जानता हूँ, एक विवाहित व्यक्ति से जुड़ी है जो छह बच्चों का पिता था। बाहरी दृष्टिकोण से देखने पर वह एक आदर्श जीवन जी रहा था, उसका नाम स्कॉट था। वह एक अत्यंत सफल व्यापारी था, जिसकी एक सुन्दर सी पत्नी थी और छह अत्यंत बुद्धिमान बच्चे थे, जिन्हें वे घर पर ही पढ़ा रहे थे। वह और उसकी पत्नी जेस अपनी कलीसिया में सम्मानित सामान्य अगुवों में से एक थे और हमेशा मित्रों से घिरे रहते थे। फिर एक सुबह जेस का संसार ही उजड़ गया।

जब स्कॉट व्यावसायिक कार्य के कारण देश से बाहर था, तभी जेस को उसकी ओर से फोन पर एक सन्देश मिला। जब उसने उसे देखा, तो उसमें स्कॉट का एक वेश्या के साथ आपत्तिजनक वीडियो था। स्कॉट वह वीडियो अपने होटल के कमरे से कुछ ही दूरी पर ठहरे अपने व्यावसायिक साथी को भेजना चाहता था, परन्तु गलती से वह अपनी पत्नी को भेज बैठा। और उसी क्षण सब कुछ बदल गया।

अगले कई सप्ताह आतंक और त्रासदी से भरे रहे, क्योंकि जेस को यह समझ में आ गया था कि जिस व्यक्ति को वह अपना पति समझ रही थी, वह वास्तव में था ही नहीं। उसे यह पता चला कि उसके बच्चों का पिता सम्भवतः कोई दिन ऐसा बिताता हो, जब वह कई घण्टों तक अश्लील सामग्री न देखता हो। उसने यह भी उजागर किया कि उसके दो सहकर्मियों के साथ उसकी एक विकृत प्रतिस्पर्धा थी, जिसमें वे शहर से बाहर जाकर वेश्याओं के साथ सबसे घृणित यौन कुकर्मों का वीडियो बनाने का प्रयास करते थे। तब उसे यह भी पता चला कि जब वह उसके साथ आपसी सम्बन्ध में थी उस समय उसने अनगिनत महिलाओं के साथ विश्वासघात किया था और उसका पहला अवैध यौन सम्बन्ध उस रात उसी की सहेली के साथ बना था जब उसकी सगाई हुई थी।

ऑडियो मार्गदर्शिका

ऑडियो ऑडियो
album-art

00:00

#15 कामुकता एवं अश्लील सामग्री

हमारे समाचार पत्र की सदस्यता लें और साप्ताहिक बाइबल और शिष्यत्व सुझाव प्राप्त करें।