#5 अपने शरीर का प्रबंधन

By Matt Damico

परिचय

 

प्रेरित यूहन्ना ने अपने मित्र गयुस को एक संक्षिप्त पत्र लिखा — अर्थात एक प्रकार से एक छोटा सा सन्देश। वह कहता है कि, “मुझे तुझको बहुत कुछ लिखना तो था; पर स्याही और कलम से लिखना नहीं चाहता। पर मुझे आशा है कि तुझ से शीघ्र भेंट करूँगा: तब हम आमने-सामने बातचीत करेंगे।” (3 यूहन्ना 13-14) यूहन्ना के पास कहने के लिए तो बहुत सी बातें थीं परन्तु उसने नहीं कहीं। इसलिए यह ध्यान देने योग्य बात है कि उन बातों में क्या सम्मिलित था। यह एक छोटा सा उत्साहित करने वाला पत्र है, जिसमें यूहन्ना गयुस के व्यवहार की सराहना करता है, और जो लोग उसका विरोध करते हैं उनके विरुद्ध गयुस के प्रति अपना समर्थन प्रकट करता है।

मैं जिस बात पर विशेष ध्यान दिलाना चाहता हूँ, वह यूहन्ना का अभिवादन है। वह गयुस के लिए यह प्रार्थना करता है कि “हे प्रिय, मेरी यह प्रार्थना है; कि जैसे तू आत्मिक उन्नति कर रहा है, वैसे ही तू सब बातों में उन्नति करे, और भला चंगा रहे।” (3 यूहन्ना 2)

क्या आपने ध्यान दिया? यूहन्ना की प्रार्थनाओं में से एक प्रार्थना यह है कि उसका मित्र भला-चंगा (स्वस्थ) रहे। वह ऐसी प्रार्थना क्यों कर रहा है? निश्चित रूप से, गयुस के लिए प्रार्थना में यूहन्ना उसके स्वास्थ्य के अतिरिक्त और भी अधिक महत्वपूर्ण बातों को उठा सकता था — है न? सम्भवतः यूहन्ना के अभिवादन और प्रार्थना के पीछे यह विश्वास छिपा है कि हमारे शरीर बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं, और हमारे शरीर की भलाई के लिए प्रार्थना करना उचित है।

इस मार्गदर्शिका के द्वारा मैं जो कहना चाहता हूँ, वह यह है कि मैं आपको पवित्रशास्त्र की शिक्षा को मानव शरीर के विषय में समझाने में सहायता करूँ और यह समझने में भी आपकी सहायता करूँ कि परमेश्वर ने जो शरीर आपको दिया है, उसकी देखभाल करना आपका उत्तरदायित्व है।

ऑडियो मार्गदर्शिका

ऑडियो ऑडियो
album-art

00:00

#5 अपने शरीर का प्रबंधन

हमारे समाचार पत्र की सदस्यता लें और साप्ताहिक बाइबल और शिष्यत्व सुझाव प्राप्त करें।