#45 जुआ: छिपी हुई कीमत

By द्वारा Luke Rininger

परिचय

 

बहुधा जुए का आरम्भ एक उत्तेजना से होता है—एक छोटा सा रोमाँच, सम्भावना की एक चिंगारी। इस का आरम्भ एक बार खेल पर दाँव लगाने, मार्च मैडनेस में एक बार भाग लेने, या जुआघर में जाकर उस “असफल न होने वाली” प्रणाली को परखने, जिसे आप ने बनाया है, के द्वारा हो सकता है। कुछ समय के लिये ऐसा लग सकता है कि जुआ कार्य कर रहा है। जुआघर की रौशनियाँ, ऊर्जा, और एड्रीनलीन—ये आप को अन्दर खींच लेते हैं। हो सकता है कि आप जितना लेकर आये थे उससे अधिक लेकर जाएँ। जुआ एक उत्तेजना के साथ आता है और यह वास्तविक होती है तथा बहुत अधिक लत लगाने वाली भी।

ईमानदार रहिये—जुआघर के पैसे समाप्त होने से पहले आप के पैसे समाप्त हो जाएँगे। उस घर को जीतने के लिये ही बनाया गया है। ये करोड़ों डॉलर का व्यवसाय है क्योंकि आप के और मेरे जैसे लोग वहाँ लौट कर जाते रहते हैं। समय के साथ, वह जो कभी अहानिकारक एवं मजेदार लगता था, चुपचाप ही ऐसा बन जाता है जिसे आप और अधिक नियन्त्रित नहीं कर पाते हैं। आप मनोरंजन के लिये जुआ खेलने के स्थान पर बाध्य होकर खेलने लग जाते हैं। और शीघ्र ही, उसकी लत, जितना आप ने दिया था, उसे कहीं अधिक आप से ले लेती है।

यदि आप इसे पढ़ रहे हैं, तो हो सकता है कि आप को इस प्रकार की हानि अनुभव होने लगी है। यह हानि आर्थिक हो सकती है—पैसा जो आप के पास नहीं था, ऐसे कर्ज़ जिनकी आप ने अपेक्षा नहीं की थी। हो सकता है वह सम्बन्धों में हो—टूटा हुआ भरोसा, सम्बन्धों में तनाव, अवहेलना की हुई फोनकाल्स हो। या हो सकता है कि हानि आत्मिक है। आप परमेश्वर से दूर अनुभव करते हैं, प्रार्थना करने के लिये भावना हीन हैं, हर दाँव के बाद खालीपन हो। हो सकता है कि आप छिपने से थक चुके हैं, उस अगली जीत के पीछे भागने से थक चुके हैं, या स्वयं से यह पूछते-पूछते थक गए हैं कि बात नियंत्रण से इतनी बाहर कैसे निकल गई। यदि यह आप की दशा है, तो आप अकेले नहीं हैं—और निश्चय ही आप आशा की सीमा से बाहर भी नहीं हैं।

यह जीवन कौशल मार्गदर्शिका आप को लज्जित करने के लिये नहीं है। यह ईमानदारी के साथ प्रलोभन से निकलने में आप की सहायता करने तथा यीशु की सहायता पर भरोसा रखने के लिये है। उसकी ओर मुड़ने से पहले, आप को स्वयं को स्वच्छ करने की आवश्यकता नहीं है। यीशु स्वयं ही सफाई करता है, और वह चाहता है कि सभी बातों के लिये आप उस पर भरोसा रखें। इस मार्गदर्शिका को, आप को सतह के नीचे देखने में सहायता करने के लिये बनाया गया है—कि आप न केवल अपने व्यवहार को बल्कि अपनी लालसाओं को भी समझ सकें। बहुत ही कम होता है कि जुआ केवल पैसे से सम्बन्धित होता है। बहुधा यह नियन्त्रण, बच निकलने, पुष्टि, भय, या खालीपन से सम्बन्धित होता है। परमेश्वर इस सब को देखता है—तथा कुछ और बेहतर प्रस्तावित करता है।

यह जीवन कौशल मार्गदर्शिका जुए के आकर्षण को और जो झूठ वह बोलता है उन का, तथा उसकी छिपी हुई कीमत का, बहुधा जिसका बोध नहीं होता है, उन मूर्तियों का जो हमें परमेश्वर से दूर खींच ले जाती हैं, तथा पश्चाताप, बहाली, और चिर-स्थाई स्वतन्त्रता के निमन्त्रण का विश्लेषण करेगी।

आप की कीमत का आँकलन, आप की जीत या हार से नहीं होता है—परन्तु मसीह के द्वारा होता है—जिसने कभी जुआ नहीं खेला, इसलिये नहीं कि कहीं वह हार न जाए, परन्तु उसने क्रूस पर अपना सब कुछ दाँव पर लगा दिया ताकि जो भी उसे पुकारे, उसे बचा सके। उसने अपना सब कुछ दे दिया ताकि आप स्वतन्त्र, क्षमा प्राप्त, और नए किये गये हो सकें।

एक बेहतर मार्ग है; वह सहज तो नहीं है—परन्तु एक सत्य मार्ग है। यीशु ने कहा, “यीशु ने उससे कहा, मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुँच सकता” (यूहन्ना 14:6)। जुए से दूर और स्वतन्त्रता की ओर जाने वाला मार्ग स्वयं के प्रयासों, नियति, या इच्छा-शक्ति में नहीं मिलता है। यह केवल यीशु ही में मिलता है—जो सच्चे जीवन, आनन्द, और अनन्तकाल की शान्ति का एकमात्र मार्ग है।

चलिये यात्रा को आरम्भ करते हैं।

ऑडियो मार्गदर्शिका

ऑडियो ऑडियो
album-art

00:00

#45 जुआ: छिपी हुई कीमत

PDF PDF

विषयसूची

हमारे समाचार पत्र की सदस्यता लें और साप्ताहिक बाइबल और शिष्यत्व सुझाव प्राप्त करें।