#10 बाइबल, कार्य और आप

By द्वारा James M.Hamilton Jr.

परिचय

 

कार्य किस लिए होता है? लोग
किस लिए होते हैं? यह संसार
किस लिए है?

कार्य या काम को समझने के लिए, हमें इस संसार को समझना होगा, और इसमें मनुष्य के स्थान को भी समझना होगा। यह क्षेत्रीय मार्गदर्शिका यह दर्शाने का प्रयत्न करती है कि बाइबल की शिक्षा के अनुसार परमेश्वर ने एक वैश्विक मन्दिर के रूप में इस संसार को बनाया, और उसने मनुष्य को अपने जीवित स्वरूप में, अपने पुरोहितीय-राजा के रूप में, इस वैश्विक मन्दिर में स्थापित किया, जिसे उसने अधिकार का उपयोग करने और इस जगत को परमेश्वर के स्वरूपधारियों से भरने का कार्य दिया, जिससे कि वह उसकी महिमा से भर जाए। इस बड़े कार्य के लिए एक आशीषित कार्य-जीवन संतुलन की अर्थात् विवाह, परिवार और बड़े प्रयत्न के लिए एक सामंजस्यपूर्ण समझ की आवश्यकता होती है, क्योंकि फलवन्त होने और संख्या में बढ़ने के लिए, विवाह को फलना-फूलना होगा, और संसार को परमेश्वर की महिमा से भरने के लिए, बच्चों का पालन-पोषण प्रभु के भय में और उपदेश देते हुए करना होगा। यदि किसी व्यक्ति को अपना काम सही रीति से करना है, तो वह न तो काम का आदी हो सकता है और न ही आलसी। सफलता के लिए एक संतुलित जीवन, घर पर फलने-फूलने और कार्यक्षेत्र में फलवन्त होने की आवश्यक पड़ेगी।

इस बात को प्रदर्शित करना कि बाइबल वास्तव में ये बातें सिखाती है, हमें बाइबल की पूरी कहानी से परिचित कराएगा। हम इस बात पर विचार करेंगे कि इस अति उत्तम सृष्टि में सब कुछ कैसे आरम्भ हुआ, और उस कार्य पर विचार करेंगे जो परमेश्वर ने मनुष्य को करने के लिए दिया था। इसके बाद हम जाँच करेंगे कि जब मनुष्य पाप में गिरा, तो सब बातें कैसे बदल गईं, फिर बाइबल सब बातों की बहाली में कार्य के बारे में क्या संकेत देती है, उस पर विचार करने से पहले हम परमेश्वर के छुटकारे के कार्यक्रम में कार्य के स्थान की जाँच करेंगे।

इस परियोजना का दायरा हमें पूरी तरह से विस्तृत होने की अनुमति नहीं देगा, अत: हम अपनी चर्चा पाँच मुख्य पात्रों पर केन्द्रित करेंगे, और ये स्वयं भी प्रभु यीशु पर केन्द्रित हैं। हम आदम से आरम्भ करते हैं, जो वाटिका में है, और उसके बाद यरूशलेम के राजा, दाऊद के पुत्र, सुलैमान की ओर बढ़ते हैं, जिसके पास कार्य के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ था, और फिर यीशु की ओर बढ़ते हैं, जिसमें सब कुछ पूरा होता है। अन्त में अदन की वाटिका की पूर्ति में नये आदम के साथ अपने विचारों का समापन करने से पहले, हम यीशु से पहले सुलैमान की शिक्षाओं को आधार बनाने के विपरीत, हम यीशु के बाद पौलुस की शिक्षाओं पर अपना ध्यान केन्द्रित करते हैं। इस प्रस्तुति के लिए परिवर्तनीय शैली वाली1 संरचना को निम्नलिखित रूप में दर्शाया जा सकता है:

आदम

सुलैमान

यीशु

पौलुस

नया आदम

ऑडियो मार्गदर्शिका

ऑडियो ऑडियो
album-art

00:00

#10 बाइबल, कार्य और आप

हमारे समाचार पत्र की सदस्यता लें और साप्ताहिक बाइबल और शिष्यत्व सुझाव प्राप्त करें।