#65 असफलता का भय: असफलता का सामनाकैसे करें और परमेश्वर की सामर्थ्य से फिर से उठ खड़े हों

By COLTON CORTER

असफल प्राणी, और कभी असफल न होने वाला सृष्टिकर्ता

ठीक है, पहले यह बात स्पष्ट कर लें: कि यदि आप इसे पढ़ रहे हैं, तो आप एक असफल व्यक्ति हैं।

चिन्ता मत कीजिए—मैं भी एक असफल व्यक्ति हूँ! मानव इतिहास में कोई भी व्यक्ति ईमानदारी से यह नहीं कह सकता कि वह हर उस काम में सफल हुआ है, जिसे उसने कभी करने का प्रयास किया है (केवल एक विशेष व्यक्ति को छोड़कर उसके विषय में आगे बात करेंगे)। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि शायद आज यह समाचार आपको कुछ विचित्र ढँग से राहत देने वाला है। क्या आपको लगता है कि यहाँ केवल आप ही असफल हो रहे हैं? ऐसा बिल्कुल नहीं है। असफलता उन सभी लोगों के बीच एक सामान्य बंधन है, जो परमेश्वर नहीं हैं। और जितनी अधिक ईमानदारी से हम असफलता के भय के विषय में बात करते हैं, उतना ही अधिक हमें ऐसा महसूस होता है कि हम सब एक ही नाव में सवार हैं।

ऑडियो मार्गदर्शिका

ऑडियो ऑडियो
album-art

00:00

#65 असफलता का भय: असफलता का सामनाकैसे करें और परमेश्वर की सामर्थ्य से फिर से उठ खड़े हों

PDF PDF

विषयसूची

हमारे समाचार पत्र की सदस्यता लें और साप्ताहिक बाइबल और शिष्यत्व सुझाव प्राप्त करें।