#49 ऋण-मुक्त जीवन: वित्तीय स्वतंत्रता के लिए एक बाइबल आधारित मार्गदर्शिका

By John Nugier & Taylor Hartley

परिचय

अधिकांश मसीही जानते हैं कि उदारता एक अच्छी बात है। किन्तु, जब बात धन की आती है, तो बहुत से मसीही सन्देह रखते हैं या डरे हुए होते हैं। आखिरकार, क्या यीशु ने नहीं कहा है कि परमेश्वर के राज्य में धनवान के प्रवेश करने से ऊँट का सूई के नाके में से निकल जाना सहज है? (मरकुस 10:25)। जी हाँ, उसने कहा था। इसलिए, जब हम धन के विषय को छूते हैं, तो यह ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि इसमें खतरे हैं। बहुत समय पहले एक मसीही पास्टर ने हमारे हृदयों की तुलना “मूर्तियों के कारखानों” से की—अर्थात् हम में हमेशा इसको या उसको देवता बनाने और फिर उनकी आराधना करने की प्रवृत्ति होती है।

पौलुस भी इसी विचार पर बात कर रहा था जब उसने तीमुथियुस को लिखा कि “क्योंकि रुपये का लोभ सब प्रकार की बुराइयों की जड़ है” (1 तीमुथियुस 6:10)। स्पष्टतः, पौलुस जानता था कि बहुतों के लिए धन एक पसंदीदा देवता था—उसका प्रेम अवश्य ही आपको हर प्रकार की परेशानी में डाल देगा। किन्तु ध्यान दें, पौलुस ने क्या नहीं कहा है। उसने यह नहीं कहा है कि रुपया सब प्रकार की बुराइयों की जड़ है। बल्कि, उसने कहा “रुपये का लोभ” सब प्रकार की बुराइयों की जड़ है। धन बुरा नहीं है। धन का प्रेम बुरा है। इसलिए, धन से प्रेम मत करें।

किन्तु क्या धन के बारे में बाइबल केवल इतना ही कहती है? बिल्कुल नहीं। क्या आप जानते हैं कि बाइबल में धन के विषय में 2,350 पद मिलते हैं? वास्तव में, यीशु की 40% दृष्टान्त धन के बारे में हैं! बाइबल में धन के विषय में जितनी सामग्री है उससे मसीही लोग बहुत से सिद्धांत सीख सकते हैं कि हम धन का उपयोग परमेश्वर की महिमा के लिए कैसे करें। जैसा कि अपेक्षा की जानी चाहिए, जब हम धन के उपयोग के लिए परमेश्वर के मार्ग का पालन करते हैं, तब न केवल वह महिमा पाता है, बल्कि हम भी सफलता के लिए तैयार होते हैं। स्पष्ट रूप से कहें तो, सफलता का अर्थ बहुत अधिक धन होना नहीं हो सकता है। किन्तु परमेश्वर का वचन हमें अच्छे वित्तीय निर्णय लेने में सहायता करता है—ऐसे निर्णय जो समय के साथ अक्सर बन्धन की बजाय स्वतंत्रता की ओर ले जाते हैं। यही इस जीवन कौशल मार्गदर्शिका का विषय है—परमेश्वर की महिमा के लिए वित्तीय स्वतंत्रता का होना। प्रभु की इच्छा से, आप इस मार्गदर्शिका से यह समझ प्राप्त करेंगे कि धन क्या है, उसे परमेश्वर की महिमा के लिए कैसे उपयोग करना है, और वित्तीय स्वतंत्रता का अनुभव करने के लिए स्थापित होना।

ऑडियो मार्गदर्शिका

ऑडियो ऑडियो
album-art

00:00

#49 ऋण-मुक्त जीवन: वित्तीय स्वतंत्रता के लिए एक बाइबल आधारित मार्गदर्शिका

PDF PDF

विषयसूची

हमारे समाचार पत्र की सदस्यता लें और साप्ताहिक बाइबल और शिष्यत्व सुझाव प्राप्त करें।